प्रदेश भर में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता दिख रहा है। प्रदेश में पर्वतीय इलाकों सहित तराई भाँवर में भारी बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के चलते रामनगर के क्यारी गांव में चंबल नाले में एक फॉर्च्यूनर कार बह गई। हालांकि कार सवार सभी लोगो ने कूदकर अपनी जान बचाई और सभी लोग सुरक्षित हैं,वहीं कार दूर तक फूल की तरह बहती चली गयी। वहीं दूसरी घटना के तहत रामनगर हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलरशिद्ध मंदिर के पास नाले में एक स्विफ्ट कार सवार ने अपनी कार डाल दी जो बहती हुई नाले में चली गई, गनीमत यह रही कि नाले में लगे एंगल की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया, आसपास के लोगों द्वारा कार सवार दो युवकों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।