October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस ने किया रक्तदान का आयोजन।

Spread the love

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि देशभर में प्रियदर्शिनी शौर्य सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर काशीपुर में जहां कांग्रेस परिवार ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया तो महानगर महिला कांग्रेस ने महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सलय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर काँग्रेस अध्यक्ष सन्दीप सहगल, विनोद वात्सल्य, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह, दीपिका गुड़िया आत्रेय, महेंद्र लोहिया, सुशील गुड़िया, सचिन नाड़िग, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।