काशीपुर में रेलवे ट्रेक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर देवीपुरा के सामने अपराह्न के समय रेलवे ट्रेक किनारे करीब 24 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव मोर्चरी भिजवा दिया है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी द्वारा बताया गया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है । बताया जा रहा है कि युवक को रेलवे ट्रेक पर पैदल जाते देखा गया था । शायद रेल के टकराने से युवक की मौत हुई है ।






सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
भीषण गर्मी का असर, जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगे
गर्मियों में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट: काशीपुर में छह दुकानों का निरीक्षण, आइसक्रीम के दो सैंपल जांच को भेजे
अनम जहां ने किया नाम रोशन, मेरिट में पाया 25वां स्थान, बाबा सुरेंद्र सिंह और शिक्षकों ने दी शुभकामनायें।