हल्द्वानी में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता शंकर सिंह कोरंगा ने बेस चिकित्सालय में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही चिकित्सालय की कमियों को दूर करने के लिए समस्याओं और कमियों के बारे में लिखित रूप से दिए जाने को कहा। इस दौरान उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए सरकार प्रयासरत है, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जनता के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अपने निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता शंकर सिंह कोरंगा ने वार्ड, जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया और वार्ड में जाकर महिलाओं और बुजुर्गों से उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जो कमी है उसमें सुधार किया जाएगा उस संबंध में अस्पताल प्रशासन उन्हें लिखित रूप से कमियों को उपलब्ध कराएं समस्याओं को प्रमुखता से स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के समक्ष रखा जाएगा।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा