पिछले दिनों बाजपुर के विधायक और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के इस्तीफे और भाजपा से कांग्रेस में घर वापसी के बाद अब एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। आज प्रदेश सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री और कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत के इस्तीफे के बाद सूत्रों के हवाले से खबर है कि उमेश शर्मा काऊ ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत देहरादून में कैबिनेट की बैठक में शामिल थे, इसी दौरान बैठक छोड़कर निकल गए। उनके समर्थकों ने सचिवालय में जमकर हंगामा किया। हरक सिंह रावत के पास उत्तराखंड में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार के लिए झटकों का दौर शुरू हो चुका है। कैबिनेट की बैठक के दौरान कैबिनेट पद से हरक सिंह रावत द्वारा इस्तीफा देने के बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक एवं रायपुर विधानसभा सीट पर मजबूत स्थान रखने वाले उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा