August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है विवेकानंद – आशुतोष मिश्रा

Spread the love

काशीपुर क्षेत्र के गाँव टीला में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चल रहे सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर प्लांट के सहायक महाप्रबंधक आशुतोष मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख अरविंद राव, गाँव के पूर्व प्रधान कमलसिंह जी द्वारा भारत माता के समक्ष दीपप्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में गाँव की बहनो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व युवाओं द्वारा योग पिरामिड का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये आशुतोष मिश्रा ने बताया कि खेल से लोगो मे भाईचारा की भावना बनती है, खेल से एकता आती है। खेल से शरीर का शारिरिक व मानसिक विकास होता है। आज के युवाओं की शिक्षा के साथ साथ खेल में भी सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। खेल के माध्यम से युवा बड़े बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। जिस प्रकार युवाओ द्वारा योग का प्रदर्शन दिखाया गया है। गांव के सभी लोगो को योग अपनी दैनिक दिनचर्या में जोड़ना चाहिये। हर माता पिता चाहता है कि उसका बच्चा अच्छी शिक्षा के साथ साथ कामयाबी हासिल करें। बच्चों को भी अपने माता पिता की सेवा करना चाहिए। बच्चों के लिए भगवान स्वरूप होते हैं माता पिता।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे नरेंद्र ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन द्वारा देश भर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। टीला गाँव मे सात दिवसीय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, दौड़, सूर्यनमस्कार, मटकी दौड़ व म्यूजिकल चैयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में आसपास के पाँच गाँव की टीमों ने भाग लिया। सभी विजेता टीम व खिलाडियों को सील्ड, मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूर्या फॉउंडेशन क्षेत्र प्रमुख नीतिश कुमार,भगवान दास जी, सुनील कुमार, सचिन,शिवम कुमार, गौरव, विनोद कुमार व अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You may have missed