August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

आईटीआई थाना क्षेत्र में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैगमार्च निकाल कर दिया यह संदेश।

Spread the love

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए काशीपुर क्षेत्र में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के द्वारा किए जा रहे फ्लैग मार्च के तहत आज एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह और सीओ काशीपुर वीर सिंह के निर्देशन में आईटीआई थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैगमार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स एसएसबी द्वारा संयुक्त रुप से थाना व चौकी पैगा के क्षेत्र में निकाला गया।

आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता से आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में बिना किसी भय व दबाव में आए हुए मुक्त होकर मतदान करने तथा कोविड-19 के दृष्टिगत शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने मास्क धारण करने व सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत जारी आदेशों और निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन किया गया।

You may have missed