पंजाब के फरीदकोट में उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के पास संयुक्त कार्यवाही करते हुए नए तरीके से साइबर फ्रॉड कर रहे गैलेक्सी नामक कंपनी के मालिक रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्यवाही के दौरान आरोपी रोहित के पास से दर्जनों डेबिट कार्ड, मोबाईल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। रोहित के द्वारा हांगकांग से फर्जी वेबसाइट के माध्यम से देहरादून निवासी एक व्यक्ति से सोना, मसाले और शराब की बिक्री का लालच देकर 15 लाख की धोखाधड़ी कर चुके हैं। वहीं कंबोडिया से जुड़े साइबर अपराधियों से भी कनेक्शन होने की बात सामने आ रही है। उत्तराखंड एसटीएफ रोहित से अन्य जानकारी भी खंगाल रही है। वहीं उम्मीद है कि मामले में जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।