उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय के साथ महिला कांग्रेस नेत्रियों ने मौहल्ला रहमखानी में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह के पक्ष में जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की। डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की है। कांग्रेस जनता के दुख-दर्द को महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर में जितने विकास कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए, भाजपा ने उसका एक प्रतिशत भी नहीं किया। डा. आत्रेय ने कहा कि इस बार जनता समझ चुकी है कि भाजपा सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान काशीपुर में तमाम शिक्षण संस्थान, उद्योग और युवाओं को रोजगार के अवसर मिले लेकिन भाजपा ने विकास की जगह नफरत को बढ़ावा दिया है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ कल्पना गुड़िया, पूनम जोशी, चारू चतुर्वेदी, मंजू गुड़िया तथा रीता कचौरिया आदि थीं।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा