काशीपुर विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह की भारी वोटों से जीत दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ कांंग्रेस नेत्री एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती मुक्ता सिंह और उनकी टीम पूरी तरह कमर कसकर कांंग्रेस के पक्ष में बन रहे माहौल को और बेहतर बनाने में जुटी हैं। इसमें उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में एक और बड़ी सफलता तब मिली जब श्रीमती मुक्ता सिंह के नेतृत्व में ग्राम शिवलालपुर के प्रधान अंकुर कुमार, पूर्व प्रधान रईस अहमद व ठेकेदार शमशेर अली और ग्राम शिवलालपुर के तमाम ग्रामीणों ने कांंग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह को अपना खुला समर्थन देने की घोषणा करते हुए कांंग्रेस का प्रचार करने का वचन दिया। मुक्ता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से त्रस्त और अन्य किसी भी पार्टी के बहकावे में न आने वाले मतदाताओं का रुझान पूरी तरह कांग्रेस की ओर है। इन पार्टियों को करारा सबक सिखाने के लिए वे लगातार कांंग्रेस से जुड़कर चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि इस विधानसभा चुनाव में काशीपुर में कांंग्रेस को विजय पताका फहराने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान अनुराग सिंह व गौतम मेहरोत्रा इत्यादि भी थे।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।