रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के मद्देनजर रूस के द्वारा यूक्रेन में किये जा रहे हमलों के मद्देनजर संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार यूक्रेन में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में कार्यरत निवास करने वाले राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। जिसके तहत उत्तराखंड शासन के द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने जिलों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासपोर्ट नंबर आदि प्राप्त कर तत्काल प्रेषित करें। जिससे उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही राज्य के सभी नागरिकों से राज्य के प्रमुख सचिव, गृह आरके सुधांशु द्वारा यह अनुरोध किया गया है कि यदि यूक्रेन में उनका कोई परिजन अथवा संबंधी या परिचित है तो वह उनके संबंध में अपेक्षित सूचना 112 पर भी दे सकते हैं।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा