October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

आप नेता दीपक बाली ने किया विद्यालय के शिक्षा सत्र का शुभारंभ

Spread the love

काशीपुर में कोरोना काल के बाद शुरू हुए शिक्षा सत्र के तहत ग्राम पैगा में स्थित शिक्षा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने रिबन काटकर किया। इस विद्यालय में कोरोना काल मे दोनों बार अभिभावकों के कहे बगैर बच्चों की पूरी फीस माफ कर दी थी।

दरअसल आप नेता दीपक बाली ग्राम पैगा पहुंचे और उन्होंने उक्त विद्यालय के शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सफल जीवन की कामना की। विद्यालय के स्वामी सौरभ चंद्र सक्सैना ने बताया कि दोनों बार हुए लाकडाउन के दौरान उन्होंने अपने स्कूल के सभी बच्चों की पूरी फीस माफ कर दी ताकि अभिभावकों पर आर्थिक दबाव न पड़े और बच्चे पढ़ते रहे। हालाकि कोरोना के चलते विद्यालय में करीब 125 बच्चे कम हो गए हैं फिर भी उनका निरंतर प्रयास है कि बच्चों की संख्या बढे और पैसे के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने का अनुरोध किया है। विद्यालय में पहुंचने पर पूरे विद्यालय परिवार ने दीपक बाली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर बाली ने विद्यालय परिवार को हमेशा अपनी ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्वामी सौरभ चंद्र सक्सैना प्रधानाचार्य शालिनी, अनिल शर्मा मोहम्मद शाकिर अमित सक्सेना पवित्र शर्मा अमिताभ सक्सेना अजयवीर आदि उपस्थित थे।