
काशीपुर में इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के अंतर्गत कर्मचारियों के बीच क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें चार टीमें रेड, ब्लू, ग्रीन और यलो शामिल हुईं। फाइनल मैच टीम रेड एवं टीम ब्लू के बीच खेला गया। रेस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोने के बाद 145 रन बनाए गए। इसके जवाब में ब्लू टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोने पर 114 रन बनाए। टीम रेड ने टीम ब्लू को 31 रनों से हराकर विजय प्राप्त की।

मैच के समापन पर अधिशासी निदेशक सुधीर अग्रवाल, प्रमुख वित्त प्रशासन मधुप मिश्रा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द टूर्नामेंट सौरभ देशवाल, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट वरुण चौहान, मैन ऑफ द टूर्नामेंट शशांक सैलेरिया बने। इस अवसर पर मंजूनाथ, राकेश कुमार, मानव शर्मा, विक्रांत चौधरी, रमेश उपाध्याय, इमरान हुसैन व एचके चहल आदि मौजूद रहे।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा