







पूरे देश में जहां रंगों का पर्व होली को धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं देवभूमि उत्तराखंड में भी होली की धूम देखने को मिल रही है। होली के त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बीती रात होलिका दहन होने के बाद सुबह से ही लोग रंगों के पर्व होली को धूमधाम से मना रहे हैं। काशीपुर में होली में लोगों द्वारा सुबह से ही एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाया गया तो वही अपने से बड़े बुजुर्गों को रंग लगाकर उनका आशीर्वाद भी लिया जा रहा है। होली की मस्ती में लोग झूमते दिख रहे हैं। होली की मस्ती का आलम यह है कि शहर की गलियों में जम कर लोग एक दूसरे को रंग लगा कर होली की शुभकामनाए दे रहे है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी एक दूसरे को रंग और रंगों से भरा पानी में डालकर पानी से होली खेल रहे हैं। इस मौके पर शहर में जगह जगह स्थानीय पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।