October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

खालसा फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

काशीपुर में वैशाखी पर्व के अवसर पर खालसा फाउंडेशन के द्वारा द्वितीय ब्लड डोनेशन कैम्प तथा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमे रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान कैम्प में मौजूद डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जांच की गई। 

काशीपुर के गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में वैशाखी के  अवसर पर खालसा फाउंडेशन पंजाबी महासभा द्वारा द्वितीय रक्तदान शिविर व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कैंप में श्री कृष्णा हॉस्पिटल की तरफ से हार्ट, नाक, कान, गला की फ्री में जांच की गई। कैम्प का उद्घाटन  गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के जत्थेदार बाबा हरि सिंह, बाबा लखविंदर सिंह, बाबा प्रगट सिंह के साथ साथ समाजसेवी दीपक बाली के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता जगमोहन सिंह बंटी ने कहा कि खालसा फाउंडेशन ने विगत 3 साल से करोना कॉल में सैनिटाइजर, जरूरतमंद को खाना आदि चीजों की समय-समय पर सेवा दी और खालसा फाउंडेशन का अभियान आगे भी सेवा निरंतर जारी रहेगा।  इस मौके पर डॉक्टर रजत अग्रवाल, डॉ योगेश, डॉ इंद्रेश शर्मा द्वारा निःशुल्क जांच की गई।  इस दौरान कार्यक्रम में प्रवीण सेठी, अमन बाली, चेतन अरोड़ा,  ज्ञानचंद कालरा, मनीष सपरा, सिद्धार्थ वाधवा, सतपाल सिंह, आनंद व खालसा फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पप्पी व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।