काशीपुर रोडवेज डिपो को रामनगर डिपो में विलय करने के उत्तराखंड भाजपा सरकार के निर्णय को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्रेस को जारी अपने बयान में अरुण चौहान ने कहा कि सरकार का यह निर्णय अदूरदर्शी है। भाजपा के पूर्व व नवनिर्वाचित विधायक के साथ ही भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधियो को अपनी सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध आवाज बुलंद करनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि यह पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा व अन्य भाजपा नेताओं की जनविरोधी सोच का ही परिणाम है कि रोडवेज डिपो यहाँ से स्थानांतरित कर दिया गया है। अरुण चौहान ने काशीपुर के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार के इस निर्णय का तब तक खुलकर विरोध करें जब तक कि वह इस निर्णय को वापस न ले ले। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही मंहगाई को लेकर भी केन्द्र व राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार मंहगाई पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पूंजीपति मौज उड़ा रहे हैं और गरीब मंहगाई के दलदल में धंसता जा रहा है।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा