October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए आखिर कहां और क्यों उतरा सड़क पर हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो।

Spread the love

काशीपुर में कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम ढकिया नम्बर दो में अचानक सेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह हेलीकॉप्टर खेतों के बीच मौजूद रास्ते में उतरा। फिलहाल, सभी हेलीकॉप्टर सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गांव में गेहूं के खेत के पास सड़क पर अचानक उतरे हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर गांव के ऊपर मंडराता रहा। खेतों में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर में अचानक एक हेलीकॉप्टर आसमान में चक्कर काटने लगा. थोड़ी देर बाद वो हेलीकॉप्टर खेती के बीच बनी संकरी सड़क पर उतर गया। इसके बाद ग्रामीणों में हेलीकॉप्टर को देखने की होड़ मच गई। मौके पर मौजूद हर कोई ये जानने को उत्सुक था कि आखिर सेना का हेलीकॉप्टर उनके गांव के पास खेतों के बीच क्यों उतरा। कुछ लोग हेलीकॉप्टर देखने के लिए ही दौड़ पड़े। इमरजेंसी लैंडिंग के ठीक 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने खेतों के बीच की सड़क से उड़ान भरी।