विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
बीते रोज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट बॉक्सिंग अकैडमी के तत्वाधान में आहूत कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । इस कांग्रेसी नेत्री एवं वरिष्ठ समाज सेविका अलका पाल मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि देश का भविष्य निर्माण करने में डॉ. भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण स्थान है। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर हम देश की नई पीढ़ी को आगे बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर नेशनल चैंपियनशिप में अभिषेक कुमार 43 किलो. मे कांस्य पदक, नोमान खान को 70 केजी में गोल्ड मिलने पर को समाजसेवी अलका पाल ने टॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर एकेडमी के मुख्य कोच संदीप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सबसे प्रशांत जयसवाल, रेनू घड़ियाल,रीता जोशी, गंगोत्री घड़ियाल, संजीव कुमार, राजेश सिंह, मदन सिंह, रितेश कुमार, लोकेश नरूला, नितेश जयसवाल आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।