पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं के निर्देश पर कुमाऊं भर में चलाए जा रहे ईवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत पुलिस के द्वारा नाबालिग बाईक चालकों के खिलाफ चलाया जा रहा लगातार अभियान जारी है। ईवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत काशीपुर में कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजार में रेट्रो साइलेंसर मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 5 वाहनों को सीज किया। इस दौरान कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए उनसे ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।