October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

विद्युत दरें न बढ़ाए जाने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

Spread the love

प्रदेश में विद्युत दरें न बढ़ाई जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज यहां उप जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए और उप जिलाधिकारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सेना के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए दर्जनों आप कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे कहां गया है कि समाचार पत्रों द्वारा पता चला है कि उत्तराखंड इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव भेजा है कि राज्य में साढे 12% विद्युत दरें बढ़ा दी जाए । आप कार्यकर्ताओं ने विद्युत दरें बढ़ाए जाने के भेजे गए इस प्रस्ताव की घोर निंदा की और मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस प्रस्ताव को स्वीकार न किया जाए क्योंकि महंगाई के इस दौर में हर आदमी बुरी तरह परेशान हैं ।यदि विद्युत दरें बढी तो जनता में हाहाकार मच जाएगा। ज्ञापन में नलकूप हेतु किसानों द्वारा लिए जाने वाले कनेक्शन पर बढ़ाए गए चार्ज की दरों की भी घोर निंदा की गई है और कहा गया कि ऊर्जा प्रदेश में इस तरह की वृद्धि नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जसवीर सिंह सैनी मनोज आहूजा अमित रस्तोगी एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा पार्षद मनोज बाली आरेंद्र वर्मा देवराज वर्मा सूरजी बिष्ट रजनी ठाकुर शहजाद अंसारी शहजाद राय खालिद, कमर आलम अख्तर मोहम्मद शकील आशिम अहमद सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता शामिल रहे।