August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने किया यह काम, जिसकी चौतरफा हो रही तारीफ।

Spread the love

काशीपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नित्य नई बुलंदियों को छू रहे संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला अल्लीखां में चौक पर कयोजित किये गए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में सैकड़ों लोगों ने शिविर में उपस्थित चिकित्सकों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमडी मुकेश चावला ने बताया कि इस शिविर में डॉ. नेहा सिसौदिया, डॉ. मौ० शोएब हुसैन तथा डॉ. सौरभ मिश्रा ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर उन्हें लाभान्वित किया। शिविर में पहुंचे मरीजों को दो दिन की दवाइयां भी निःशुल्क दी गयीं तथा लैब संबंधित जांच में 40 प्रतिशत की छूट के अलावा अन्य सुविधायें दी गईं। शिविर में भारी संख्या में आये लोगों ने संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ उठाया।

You may have missed