May 26, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बैंक लूट के खुलासे में तीसरी आंख बनेगी पुलिस की मददगार, देखिये सीसीटीवी वीडियो।

Spread the love

काशीपुर में आज दिनदहाड़े पंजाब बैंक की मुरादाबाद रोड स्थित शाखा में हुई लाखों की लूट में शामिल तीन लुटेरों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें जुट गयी हैं। हालांकि टीमों को बैंक के सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिल रही है।

आपको बताते चलें कि आज दोपहर बाद शाम को बैंक में घुसे हथियारो से लैस बदमाशों ने तमंचों के बल पर बैंक में लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया था। बैंक लूट की सारी घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी। पुलिस अब मामले के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ले रही है। बैंक के सीसीटीवी कैमरों में बदमाश बैंक में तमंचे लहराते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अंदर से पिट्ठू बैग टांगे एक बदमाश बाहर की तरफ जाता है साफ देखा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस इस लूट का पटाक्षेप करेगी।