October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत काशीपुर रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया स्वच्छता अभियान।

Spread the love

काशीपुर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रेल परिसर, प्लेटफार्म, स्टेशन पर साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता अभियान रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान टीम ने स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रेनों में तथा रेल परिसर में गंदगी न करने बाबत जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि रेलवे में गंदगी करना एक दंडनीय अपराध है। जिसके तहत 500 रू. तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि रेल में यात्रा के दौरान रेलवे परिसर में तथा ट्रेनों में गंदगी न फैलाएं। स्वच्छता अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार, उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण सिंह राणा, हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह राणा व विनोद कुमार, कांस्टेबल रमेश सिंह, जीवन सिंह, उमेश कुमार शर्मा तथा कैलाश चंद मीणा उपस्थित रहे।