August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

एबीवीपी ने किया स्थापना दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा और गोष्ठी का आयोजन।

Spread the love

काशीपुर में आज आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 74 वर्ष पूर्ण होने तथा 75 वे वर्ष में प्रवेश करने पर स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा के माध्यम से रैली का आयोजन किया गया। इसके पूर्व एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

दरअसल बीते 9 जुलाई को इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाना था लेकिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा के चलते उक्त कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। आज उक्त कार्यक्रम का आयोजन काशीपुर में रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। 74 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा एवं विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख अरविंद राव, समय स्टडी हॉल के चेयरमैन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक राहुल अग्रवाल, नगर निगम के नामित पार्षद पुष्कर बिष्ट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री केशव, नगर के नगर मंत्री सजल मेहरोत्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। मंच का संचालन मनोज जीना द्वारा किया गया। विचार गोष्ठी के दौरान अरविंद राव द्वारा संगठन के बारे में बताया गया तथा श्री राहुल अग्रवाल द्वारा छात्र छात्राओं को विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के लिए आह्वान किया गया। केशव के द्वारा संगठन के कार्य पद्धति के विषय पर बताया गया। उसके उपरांत स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा नामक रैली निकाली गई जोकि श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। रैली में वंदे मातरम भारत माता की जय विद्यार्थी परिषद के सम्बन्धित नारे लगाए गए तथा उसके पश्चात विभाग सह संयोजक करन भारद्वाज द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अभिषेक बलोदी निशांत बेलवाल निष्कर्ष बेलवाल सागर गोस्वामी दिव्यांशु शर्मा साधांशु शर्मा मानस सिंगल सचिन रावत आयुष बिश्नोई शुभम कनौजिया सुखबीर सिंह विजय कुमार हर्षित चौहान अमरजीत सिंह तथा सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ यात्रा का आयोजन किया गया।

You may have missed