बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने एक युवक को दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। बाजपुर वंदना वर्मा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।
आपको बता दें कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध तस्करी पर रोक लगाने को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने के लिए जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने वन विभाग की मदद से बाजार घाट के समीप एक युवक को दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरुण बताया है। पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी के चलते पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के नौ कछुओं के साथ अरुण नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।