एक लंबे के अरसे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला कल रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच कामनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के दौरान आयोजित होगा। लीग राउंड का यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का इसलिए हो गया है क्योंकि भारत और पाकिस्तान अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुके हैं।

भारत को रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने तथा पाकिस्तान को बारबडोस ने हराया था। ऐसे में दोनों टीमों को मेडल की रेस में बने रहने के लिए कल के एक में जीतना जरूरी है। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से एजबेस्टन में खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी लिव एप्प पर देखा जा सकता है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।