October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चों को अच्छे व बुरे स्पर्श से कराया अवगत कराते हुए बुरे स्पर्श से बचने के बारे में बताया।

Spread the love

काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित सहोता मल्टिस्पेशल्टी अस्पताल मे डॉ रवि सहोता व एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह के द्वारा बच्चो के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराधो को देखते हुए अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में सभी को संबोधित किया गया। इस दौरान डॉ रवि सहोता ने बताया किस तरह हम अपने बच्चो को बुरे स्पर्श से बचा सकते हैं वहीं एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह द्वारा पॉक्सो एक्ट के बारे मे बताया गया। उन्होंने इस जघन्य अपराध के नियम व कानून के बारे में बताया और इसके उपरांत बच्चो को चॉकलेट व जागरूकता के लिए GUD AND SAFE TOUCH पेपर बांटे गए। इस दौरान वहाँ पर डॉ गुरूपाल सहोता, डॉ नवप्रीत सहोता व शरद विश्नोई, डॉ गुरदीप सिंह, डॉ अशाक्, डॉ विषक डॉ सुमित कंबोज, प्रियंका,अर्शी आदि उपस्थित रहे।