October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

लापरवाही- काशीपुर में पायते वाली रामलीला के शुभारम्भ के मौके पर स्टेज पर गिरा पंखा, अनहोनी टली, देखें वीडियो।

Spread the love

काशीपुर में बीती रात्रि शुरू हुए रामलीला मंचन के शुरू होने से पूर्व रामलीला कमेटी की बड़ी लापरवाही के चलते घटना घट गई। गनीमत रही कि मंच पर किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आपको बताते चलें कि बीती रात्रि से काशीपुर में रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी के बैनर तले रामलीला का मंचन का शुभारंभ हुआ था। जिस समय रामलीला के मंचन का शुभारंभ हो रहा था उसी समय वहां चल रहा पंखा अचानक ऊपर से नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय रामलीला का मंचन नहीं हो रहा था नहीं तो किसी भी तरह की बड़ी अनहोनी हो सकती थी। रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला मंचन के लिए सारी व्यवस्था 2 दिन पूर्व से ही की जा रही थी लेकिन मंच पर घटित इस घटना ने रामलीला कमेटी के द्वारा की गई तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। रामलीला के मंच पर अचानक घटित इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद हो गया जोकि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।