खबर प्रवाह (28 सितम्बर, 2022)
काशीपुर में आज देर सायं जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा शहर के आधा दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का निरीक्षण किया गया तो वहीं इनके बाद एक निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की गई।
दरअसल ऊधम सिंह नगर जिले के एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक अपनी टीम के साथ काशीपुर पहुंचे जहां उन्होंने शहर के आधा दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजो का निरीक्षण किया। इसके बाद वह और उनकी टीम ने अलीगंज रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल पहुँचकर आवश्यक दस्तावेज मांगे लेकिन हॉस्पिटल में मौजूद स्टाफ के द्वारा आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की गई। एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 6 अल्ट्रासाउंड सेंटरो के निरीक्षण से वह संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि आरोग्य हॉस्पिटल में मौके पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं पाया गया, लिहाजा इसके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा