October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में धूमधाम से संपन्न हुआ नवरात्रि डांडिया कार्यक्रम।

Spread the love

काशीपुर स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नवरात्रि के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया । कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा गायन वादन के साथ-साथ अलग-अलग प्रदेशों के नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया, इस कार्यक्रम में काशीपुर के हजारों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन काशीपुर मेयर श्रीमती उषा चौधरी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कॉलेज चेयरमैन श्री संतोष मेहरोत्रा जी, कॉलेज सचिव सुश्री शिवानी मेहरोत्रा, मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज के डॉयरेक्टर अर्पित मेहरोत्रा , इंस्टीट्यूशनल हेड सुश्री प्रतिमा सिंह, डायरेक्टर एकेडमिक्स मनोज मिश्रा, कॉलेज रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल, डिपार्टमेंट हेड शीतल सुब्बा और कॉलेज के समस्त छात्र एवं स्टाफ मौजूद रहे।