ख़बर प्रवाह (07 अक्टूबर, 2022)
उत्तराखंड में मौसम विभाग के भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 07 अक्टूबर यानि कि आज उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले को छोड़कर सात जिलों के जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है। जिन जिलों में छुट्टी की घोषणा की गई है उनमें उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत शामिल हैं। इसके तहत इन जिलों में 7 अक्टूबर (आज) को शासकीय व अशासकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान बन्द रहेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के कई जिलों भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं गढ़वाल मण्डल के कई जिलों में भारी से बहत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।