October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

दैनिक जागरण काशीपुर के संवाददाता खेमराज वर्मा को पितृ शोक।

Spread the love

खबर प्रवाह (19 अक्टूबर, 2022)

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में दैनिक जागरण के पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता रामदीन वर्मा का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे तथा काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता के निधन पर समाजसेवी, शुभचिंतकों व पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश जिला बस्ती के तहसील हर्रैया के गांव हियारूपुर निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता 66 वर्षीय रामदीन वर्मा पुत्र स्व. राम कुबेर ने मंगलवार को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। जिनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के छावनी दस नंम्बर पर आज 11:30 बजे किया गया। खेमराज वर्मा ने बताया कि कुछ पहले उनके पिता को लकवा लग गया था। जिनका इलाज अयोध्या के जिला अस्पताल से चल रहा था। पिछले दो दिन से वह अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ से उनका इलाज चल रहा था। बीती शाम अचानक तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। रामदीन वर्मा के 6 बेटे और 3 बेटियां हैं। सबसे बड़े राजकुमार वर्मा मुंबई में कारोबारी हैं, तो वहीं राज बहादुर वर्मा शिक्षा विभाग में बस्ती में कार्यरत हैं, विजय बहादुर वर्मा गांव में खेती करते हैं, अमर बहादुर वर्मा लुधियाना पंजाब में इंजीनियर हैं, सीता राम वर्मा मुंबई में ठेकेदार व खेमराज वर्मा काशीपुर में दैनिक जागरण के पत्रकार हैं। सभी भाईयों में खेमराज वर्मा सबसे छोटे हैं। स्व० रामदीन के सभी बेटों की शादी हो चुकी है खेमराज वर्मा अविवाहित हैं। इसके अलावा रामदीन के सभी बेटियों की भी शादी हो चुकी है। परिवारजनो का रो रोकर बुरा हाल है। पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता के निधन पर समाजसेवी, शुभचिंतकों व पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।