खबर प्रवाह (06 नवम्बर, 2022)
काशीपुर में पिछले कुछ समय से बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के मकसद से नवागंतुक पुलिस अधीक्षक और सीओ के नेतृत्व में आज पुलिस टीम ने पूरे दलबल के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र में घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलाया।
दरअसल काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र के महल सिंह हत्याकांड व काशीपुर सर्राफा व्यापारियों से फोन पर लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी मांगने की घटना के मामले के बाद आज काशीपुर के नवागंतुक एसपी अभय सिंह ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में घर-घर जाकर बाहर से आये लोगो क़ा सत्यापन कर घरो की तलाशी भी की, ताकि अन्य राज्यों से आये लोगों का सत्यापन हो सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके या अभियान शहर व आसपास के गांव के क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस अभियान में आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह व कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल काशीपुर कोतवाली के एसएसआई प्रदीप मिश्रा सीओ वंदना वर्मा पुलिस अधीक्षक अभय सिंह व आसपास के लगभग सभी चौकी प्रभारियों की एक टीम बनाकर अभियान की शुरुआत की गई।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।