October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

रोटरी क्लब ने लगाया एनीमिया परीक्षण शिविर

Spread the love

ख़बर प्रवाह (11 नवम्बर,2022)

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा एनीमिया परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री योजना के तहत कन्याओं हेतु एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत दिनांक 9 नवम्बर 2022 को तारावती सरोजनी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर, काशीपुर में एक शिविर लगाकर 1031 छात्राओं का परीक्षण किया गया, उक्त परीक्षण में के०वी०आर० हॉस्पिटल एवं रो० योगेश जिन्दल का विशेष सहयोग रहा। क्लब अध्यक्ष रो० राजीव खरबन्दा ने शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि क्लब ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु यह अभियान चलाया है ताकि वे स्वयं एवं उनके माता-पिता बच्चियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें तथा वक्त रहते पूर्ति की जा सके। रो0 अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि आगामी शिविर जी०जी०आई०सी० काशीपुर में लगाया जायेगा। रो० देवेन्द्र अग्रवाल, रो० अतुल असावा ने भी अपने विचार रखे, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शैफाली पांडे ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर से निःसन्देह छात्राओं एवं उनके परिवार को उपयुक्त सहायता प्राप्त होगी, इस अवसर पर सचिव रो० उदित अग्रवाल, रो० राज मेहरोत्रा, डॉ० के०के० अग्रवाल, अनुराग सिंह, विकास अग्रवाल, मनोज चौधरी, विनीत अग्रवाल, तनुज अग्रवाल, मुकेश रावल, असित जैन, कार्तिकेय तोमर, सुनीत अग्रवाल, हरीश अरोरा सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे।