October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

एससी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया हिमालयन फूड पार्क प्रा० लि० का औद्योगिक भ्रमण

Spread the love

ख़बरप्रवाह (19 नवम्बर, 2022)

काशीपुर में आज बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड लॉ कॉलेज, काशीपुर के एमबीए, बीबीए एवं बी. कॉम. (ऑनर्स) के विद्यार्थियों ने काशीपुर स्थित हिमालयान फूड पार्क प्रा. लि. का औद्योगिक भ्रमण कर प्रबन्धकीय के गुणों को सीखा। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की यूजी विभाग की प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेण्ट अधिकारी आनन्द सिंह एवं पंकज रावत के नेतृत्व गये उक्त छात्र-छात्राओं के दल को सर्वप्रथम कम्पनी के प्लांट मैनेजर अमित कुमार ने प्लाण्ट का भ्रमण कराया एवं कम्पनी में निर्मित होने वाले विभिन्न प्रकार की प्यूरी, पल्प एवं पेस्ट के बनने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। अमित कुमार ने विद्यार्थियों को कम्पनी में निर्मित होने वाले विभिन्न प्रकार के जूस कंसन्ट्रेट की जानकारी दी, साथ ही उत्पादों की पैकेजिंग, प्रोसेसिंग एवं आयात-निर्यात की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। अन्त में विद्यार्थियों के उत्सुक सवालों के जवाब दिये। औद्योगिक भ्रमण कर लौटे विद्यार्थी का उत्साहित हैं।