April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

नगर निगम काशीपुर के एसएनए नगर और नगर स्वास्थ्य अधिकारी काशीपुर के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी कर वसूला गया हजारो रुपये का जुर्माना।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (22 दिसम्बर, 2022)

काशीपुर में आज सहायक नगर आयुक्त श्री विनोद लाल व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 अमरजीत सिंह साहनी द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए नगर क्षेत्र में सिंगल use प्लास्टिक का प्रयोग करने व सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में 25 चालान करते हुए 20 हजार 700 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया व 8 हजार 500 रुपये का नगद जुर्माना वसूला गया। अन्य के विरुद्ध नोटिस की कार्यवाही की जा रही है। जिसमे 5 व्यक्तियों पर हाथ में पॉलीथिन कैरी करने पर 100-100 रुपये का जुर्माना भी किया गया। छापेमारी टीम में जितेंद्र देवान्तक, लाइसेंस लिपिक, संजय कुमार कार्यालय सहायक, विक्रांत यादव, सुमित सौदा पर्यावरण पर्यवेक्षक, रितेश आदि सम्मिलित रहे।