August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए हैदराबाद की जगह अब यह होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (31 जनवरी, 2023)

आंध्र प्रदेश की अब नई राजधानी विशाखापट्टनम होगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि 3 और 4 मार्च को विशाखापट्टनम में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को व्यक्तिगत इसके लिए आमंत्रण देता हूं। जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि मैं आप सभी को और आपके साथियों को यह दिखाने के लिए आमंत्रित करता हूं कि आंध्र प्रदेश में बिजनेस करना कितना आसान है।

क्यों बनी नई राजधानी

दरअसल, साल 2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना अलग होकर नया राज्य बना था। उस वक्त हैदराबाद को 10 साल के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों की साझा राजधानी घोषित किया गया था। 10 साल की ये सीमा जल्द पूरी होने जा रही है। ऐसे में आंध्र प्रदेश को 2024 से पहले ही अपनी नई राजधानी चाहिए थी। 

You may have missed