April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भाजपा महिला मोर्चा रुद्रपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती विमला मुडेला का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (16 मार्च, 2023)

भाजपा महिला मोर्चा रुद्रपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती विमला मुडेला का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंची जिलाध्यक्ष नें केक काटा और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की। तपस्या बिहार में आयोजित कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष विमला मुडेला ने केक काटा।इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और पौधे भेंट किए । मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य कर रही है।महिला मोर्चा घर घर पहुंचकर हर महिला को धामी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएगी। भाजपा ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष दीपा राय ने जिलाध्यक्ष की दीर्घायु कामना करते हुए कहा कि श्रीमती मुडेला के नेतृत्व में उधम सिंह नगर में महिला मोर्चा लगातार सामाजिक हितों के लिया कार्य कर रहा है।उन्होंने सुषमा स्वराज सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष मुड़ेला को बधाई दी। इस अवसर पर स्वाति शर्मा,चंद्र कला राय,अर्चना राय,सीमा गुप्ता ,अनुष्का,सुमन तिवारी,रवीना आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।