August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे काशीपुर, जी-20 को लेकर क्या बोले देखे वीडियो।

Spread the love

खबर प्रवाह (28 मार्च, 2023)

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अचानक काशीपुर पहुंचे। अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। काशीपुर में कुछ देर रुकने के बाद वह रामनगर में हो रहे जी-20 सम्मेलन के लिए रवाना हो गए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर में अचानक काशीपुर पहुंचे। अचानक आये इस कार्यक्रम से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में रामनगर रोड़ स्थित स्टेडियम में अस्थायी हैलीपेड तैयार किया गया। स्टेडियम से वह सीधे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी के गिरीताल रोड स्थित आवास पर उनका कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा नेता अजय अग्रवाल के आवास पर उनका भी हालचाल जानने पहुंचे, जहां कुछ देर रूकने के बाद इसके बाद वह रामनगर में जी-20 में हिस्सा लेने रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि आज से रामनगर में जी-20 राउंड द टेबल मीटिंग होने वाली है। पूरे भारतवर्ष में होने वाली पांच मीटिंग में से यह एक है। इस बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। निश्चित रूप से यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है और वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अदा करते हैं उन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन बैठकें उत्तराखंड राज्य को दी है। इससे हमारा राज्य का संपूर्ण परिवेश संपूर्ण देश है भारत में जाएगा जिसके अंतर्गत जिसमें हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा, शामिल हैं। इससे हमें संपूर्ण विश्व में ग्लोबल होने का मौका मिलेगा।

You may have missed