April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

दिन तो दिन बल्कि रात में भी शहर के विकास के लिए निकलने वाला मेयर है दीपक बाली, देर रात जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पार्षदों के साथ बाजार में निकले मेयर बाली

Spread the love

ख़बर प्रवाह News Flow 17 जून, 2025

काशीपुर। वाह दीपक बाली वाह। विकास कार्यों के प्रति आपकी मेहनत के चलते काशीपुर की जनता यह कहने पर मजबूर हो गई है कि मेरा काशीपुर बदल रहा है। प्रदेश के मुखिया युवा हृदय सम्राट और दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व तथा काशीपुर के विकास के प्रति उनके दिल में प्यार के चलते दिन-रात मेहनत कर महापौर दीपक बाली जिस तरह से काशीपुर को आधुनिक और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं उसके परिणाम सामने आने लगे हैं , और जनता खुद कहने लगी है कि अब काशीपुर को चमकने से कोई नहीं रोक सकता।

विकास कार्यों के प्रति अपनी तल्लीनता के चलते महापौर दीपक बाली बीती रात अपनी पूरी टीम और पार्षदों को लेकर मुख्य बाजार में पहुंचे और उन्होंने जल भराव की समस्या के निदान हेतु तोड़कर चौडी की जा रही नालियों के निर्माण के साथ-साथ गूल का भी निरीक्षण किया। एकत्र हुई भारी भीड़ में हर कोई इस दौरान उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो से खुश नजर आया और लोग चारों ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर दीपक बाली जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।

मुख्य बाजार और शहर में जल भराव क्यों होता आ रहा है महापौर दीपक बाली ने इस कमी को पकड़ा है। उनका कहना है कि जब नालियां ही छोटी हो गई तो उनसे होकर पानी की निकासी कैसे हो? इसीलिए उन्होंने पार्षदों सहित निर्णय लिया की बाजारों की नालियों को तोड़कर चौड़ा किया जाए और दुकानदारों से अनुरोध किया है कि वह नालियों पर जो जाल डालें उसमे बीच-बीच में गैप हो ताकि सफाई करने में कोई दिक्कत ना आए। उल्लेखनीय है कि दीपक बाली के नेतृत्व में शहर में हो रहे विकास कार्यों को जनता भली भांति देख रही है और यही कारण है कि जनता का विकास कार्यों को करने में कोई विरोध नहीं बल्कि सभी का समर्थन मिल रहा है। मुख्य बाजार में भी यही देखा गया कि व्यापारियों ने नाली चौडी करने पर कोई विरोध नहीं जताया साथ ही महापौर ने भी इस बात का ध्यान रखा कि व्यापारियों को कोई परेशानी ना हो इसलिए नालियों की तोड़फोड़ और निर्माण कार्य रात में कराया जा रहा है। महापौर शहर के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून गए थे। बावजूद इसके उन्होंने शहर में बारिश होने का पता चलने पर पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी और जो विकास कार्य सफाई के बारे में उन्होंने कराए थे उन सभी के ट्रायल पर उनकी नजर रही। जब उन्हें यह बताया गया की कुछ जगहों पर थोड़ा बहुत पानी रुका तो जरूर मगर 5 फुट की जगह एक डेढ़ फुट और वह भी 10-15 मिनट में नाले साफ होने से निकल गया तो उन्हें बड़ी खुशी हुई और उन्होंने तुरंत नाली चोडी करने के आदेश देकर रात में ही काम भी चालू करा दिया। महापौर का कहना है की अगले 10 दिन में युद्ध स्तर पर जल भराव की समस्या के निदान हेतू जो कार्य होंगे उनके पूर्ण होने से पुरी उम्मीद है की इस बार जल भराव न के बराबर होगा और अगली बार तो जल भराव होने ही नही दिया जाएगा। मेयर बाली ने कहा कि उन्हें मेयर की कुर्सी पर बैठने के बाद जल भराव की समस्या के निदान हेतु कम समय मिला और नाले भी चूंकि चोक पडे थे उनकी सफाई में भी बहुत समय और सनसाधन जुटाने पड़े। जिस गैबिया नाले की सफाई को लोग असंभव मानते थे उसे संभव कर दिखाया और आज उसमें पानी बह रहा है। आज रात के नाली निर्माण के निरीक्षण के दौरान महापौर दीपक बाली के साथ उनकी पूरी टीम तथा पार्षद दीपा पाठक वैशाली गुप्ता बीना नेगी शाह आलम पुष्कर बिष्ट सरफराज अशोक सैनी सतीश शर्मा प्रकाश नेगी खालिद हुसैन अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन बोकी चौधरी समरपाल सिंह मुकेश चावला सुरेश सैनी राजू सेठी अमित अरोरा मयंक मेहता मनोज जग्गा प्रिंस बाली अनीता कांबोज राजू सेठी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश प्रजापति एडवोकेट राजकुमार यादव सहित दर्जनों व्यापारी एवं सैकड़ो की संख्या में आम जनमानस मौजूद था और सभी सफाई कार्यो के निमित्त हो रहे कार्य की प्रशंसा करते नजर आए और कहा कि काशीपुर विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले महापौर दीपक बाली के हाथों में है और अब इसका विकास होकर रहेगा