ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 11 जुलाई 2025
बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों से चल रही सरगर्मियों पर विराम लगाते हुए अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। इस दौड़ में कई बड़े नाम शामिल थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का ऐलान कर दिया है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल खट्टर होंगे। 71 वर्षीय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अभी राज्य की करनाल लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हरियाणा के रोहतक में जन्मे खट्टर पंजाबी बिरादरी से आते हैं। 2014 में हरियाणा के सीएम बनने से पहले वे बीजेपी के संगठन का ही काम संभाल रहे थे। उससे पहले वे लंबे समय तक आरएसएस के प्रचारक थे। वे 1977 से ही संघ से जुड़ गए और आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर खुद को जन सेवा के लिए समर्पित किया। आरएसएस के प्रचारक के तौर पर उन्होंने 14 साल काम किया और फिर 1994 से इसके राजनीतिक संगठन बीजेपी में सक्रिय हो गए। हरियाणा में ही उन्हें सबसे पहले पीएम मोदी के साथ मिलकर संगठन का काम करने का मौका मिला था।



सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
आम बजट जनता को गुमराह करने वाला बजट: अलका पाल
राष्ट्रीय स्तर पर काशीपुर का परचम लहराते हुए महापौर दीपक बाली बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
काशीपुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, देखिए वीडियो।