काशीपुर की समाजसेविका उर्वशी दत्त बाली की पहल पर काशीपुर में पहली बार दो दिवसीय ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित डिजाइनर और प्रीमियम ब्रांड्स अपने विशेष कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे।
प्रेस वार्ता में उर्वशी दत्त बाली ने बताया कि यह केवल शॉपिंग प्रदर्शनी नहीं, बल्कि काशीपुर के लोगों को महानगरों जैसा प्रीमियम फैशन अनुभव देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अब लेटेस्ट फैशन और डिजाइनर कलेक्शन के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
आयोजन में दुबई और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, लुधियाना, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद और मेरठ सहित कई शहरों के प्रसिद्ध डिजाइनर भाग लेंगे। तीज और रक्षाबंधन विशेष कलेक्शन इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें डिजाइनर परिधान, ज्वेलरी, सिल्वर ज्वेलरी, मोजड़ी, राखियां, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स और अन्य प्रीमियम उत्पाद उपलब्ध होंगे।
महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए 10 विशेष अवॉर्ड कैटेगरी भी रखी गई हैं। आयोजन की ओनर रोमा अरोरा ने कहा कि उनका उद्देश्य छोटे शहरों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का फैशन पहुंचाना और युवाओं को डिजाइनिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने काशीपुर के नागरिकों से परिवार सहित प्रदर्शनी में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।