August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भारती सिंह के बाद अब हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग्स मामले में एनसीबी ने किया गिरफ्तार

Spread the love

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलिवुड से जुड़े ड्रग्स मामले में अब तक कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से यह शुरुआत हुई और इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जैसे कई नामों के सामने आए हैं। बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। अब तक कई सिलेब्स एनसीबी के शिकंजे में आ चुके हैं।

एनसीबी की टीम ने आज सुबह प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर छापा मारा था। एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एनसीबी ने भारती सिंह के प्रॉडक्शन हाउस पर भी छापा मारा। दोनों जगह से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। भारती और हर्ष ने गांजे के सेवन को स्वीकार किया है। भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है और हर्ष से पूछताछ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पर घंटों तक छापामारी चली थी, जिसके बाद एनसीबी भारती और उनके पति हर्ष को अपने साथ ले गई। भारती के साथ ही हर्ष को समन जारी हुआ था।

You may have missed