August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

दुष्कर्म के आरोप में घिरा ये एशियाई स्टार क्रिकेटर, पीड़ित महिला ने 10 साल तक यौन शोषण करने का लगाया आरोप।

Spread the love

क्रिकेट के स्टार बल्लेबाजों में शुमार और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम विवादों में घिर गए हैं। बाबर आजम पर एक महिला ने दुष्कर्म और यौन शोषण के गम्भीर आरोप लगाए हैं।


पीड़ित महिला का आरोप है कि वह बाबर आजम को तब से जानती हैं जब क्रिकेट की दुनिया से उनका कोई संबंध नहीं था साथ ही बाबर आजम के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी। महिला ने आगे कहा कि ‘बाबर आजम और वह स्कूल के समय से ही अच्छे दोस्त थे। साल 2010 में बाबर ने उसे प्रपोज किया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। अपने अपने परिजनों की इस शादी के खिलाफ होने पर हम दोनों ने कोर्ट मैरिज का फैसला किया और वर्ष 2011 में बाबर मुझे घर से भगाकर ले गया। अलग-अलग जगहों पर उसने मुझे किराए के मकान में रखा। पीड़ित महिला ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि वो चाहेगी बाबर आजम को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए।

You may have missed