August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे आज गुजरात, दीव के चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा।

Spread the love

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और केंद्र शासित दमन और दीव का दौरा करेंगे व चक्रवात ‘‘टाउ टे’’ से उत्पन्न हुई परस्थिति और नुकसान का जायजा लेंगे। वह अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री दिल्ली से सीधे भावनगर पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए उना, दीव, जाफराबाद और महुवा इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक वह अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। केन्द्र शासित प्रदेश दमन और दीव दो जिलों (दमन और दीव) से मिलकर बना है। दोनों जिले भारत के पश्चिमी घाट पर लगभग 700 किमी की दूरी पर स्थित हैं। दमन इस केन्द्र शासित क्षेत्र का मुख्यालय है। दमन मुख्य भूमि पर स्थित है जबकि दीव एक द्वीप है। ज्ञात हो कि चक्रवात ‘‘टाउ टे’’ से जुड़ी घटनाओं में गुजरात में कम से कम सात लोगों की जान चली गई जबकि इसकी वजह से तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि ताउते अब कमजोर होकर “चक्रवाती तूफान” में तब्दील हो गया है और जैसे-जैसे उत्तर की तरफ बढ़ेगा यह “गहरे दबाव” में बदल जाएगा।

You may have missed