खबर प्रवाह न्यूज़ पोर्टल पर अपने विज्ञापन और वीडियो विज्ञापन देखने के लिए क्लिक करें।
देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस कोरोना की संभावित तीसरी लहर की संभावना के बीच सादगीपूर्ण तरीके से पूरे जोशोखरोश के साथ मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों के साथ साथ काशीपुर में भी सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया तो वही काशीपुर कोतवाली, अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीएम ऑफिस, नगर निगम कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया गया और ध्वजारोहण किया गया। नगर निगम परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मेयर उषा चौधरी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, एमएनए आकांक्षा वर्मा, एसएनए आलोक उनियाल के अलावा नगर निगम के कर्मचारी तथा समस्त पार्षद एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही कुंडेश्वरी में शहीद चौक पर विजयपथ पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर काशीपुर कोतवाली में एसपी काशीपुर के द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉक्टर लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता के पावन 75 वें वर्ष के अवसर पर में ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा