August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी पहुंचे काशीपुर किया भाजपा पर हमला।

Spread the love

उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी बीते रोज रुद्रपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन के बाद आज काशीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर है और भाजपा का इस लहर में सफाया तय है।

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी आज रुद्रपुर से देहरादून जाते हुए कुछ देर के लिए काशीपुर में रामनगर रोड स्थित किसान कांग्रेस के महानगर कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसान कांग्रेस की सोशल मीडिया के प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किये गए जीतू पांगती को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सुशील राठी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का बहुत अच्छा संदेश गया है। जनता बदलाव चाहती है और पटिवर्तन चाहती है और यह परिवर्तन जनता के पक्ष में है। उन्होंने भाजपा के द्वारा पिछले चुनावों के दौरान घोषणा पत्र में किये गए वादों को लेकर आड़े हाथों लेते गए कहा कि साढ़े 4 वर्षो के कार्यकाल भाजपा ने एक बार भी अपना घोषणा पत्र को खोलकर नहीं देखा कि उन्होंने जनता से क्या वादे किए थे।

बीते दो दिन पूर्व रामनगर में परिवर्तन यात्रा के दौरान कांग्रेस के दो खेमों के बीच हुई आपसी तनातनी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रामनगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी जोशोखरोश था, सब जोश में अपने अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगा रहे थे, कहीं कुछ विवाद नहीं हुआ है। काशीपुर में परिवर्तन यात्रा के दौरान अलग थलग पड़े शीर्ष नेताओं के बारे में वह पार्टी के नेताओं और काशीपुर के स्थानीय नेताओं का बचाव करते नजर आये। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा मंच से स्थानीय कांग्रेसियों द्वारा पहनाई गयी माला को मोटी माला वाले संबोधन पर कहा कि उनके कहने का तात्पर्य था कि पिछले काफी समय से कांग्रेस के विधायक नहीं निर्वाचित हुए हैं। इस बार सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हरसंभव कोशिश कर कांग्रेस का विधायक जितवाकर भेजे। पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे सभी लोग मिलकर उसे जितवाकर भेजें। उन्होंने स्वीकार किया कि काशीपुर में अब तक गुटबाजी और आपसी खींचतान विद्यमान रही जिसकी वजह से काशीपुर से कांग्रेस का विधायक नहीं बन सका। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2022 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस से जो भी लड़ेगा वह पक्का ही जीतेगा। उन्होंने कहा कि काशीपुर कांग्रेस में सभी कील कांटे के ठीक कर लिए गए हैं। इस मौके पर किसान महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशांक सिंह, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुरेश शर्मा जंगी, मनोज जोशी एडवोकेट, जीतू पांगती, जय सिंह गौतम, अरुण चौहान, जफर मुन्ना, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, टीका सिंह सैनी, चंद्रभूषण डोभाल, विनोद चौधरी, राजा पटवाल, मनोज पंत, शहजाद हुसैन, योगेश जोशी तथा नजाकत तथा पं. बाबूराम शर्मा आदि उपस्थित थे।

You may have missed