October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए काशीपुर में कहां रेलवे ट्रेक के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

Spread the love

काशीपुर में रेलवे ट्रेक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर देवीपुरा के सामने अपराह्न के समय रेलवे ट्रेक किनारे करीब 24 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव मोर्चरी भिजवा दिया है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी द्वारा बताया गया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है । बताया जा रहा है कि युवक को रेलवे ट्रेक पर पैदल जाते देखा गया था । शायद रेल के टकराने से युवक की मौत हुई है ।