देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो वही देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी पारा कड़ाके की ठंड में भी गरमाने लगा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 दिसम्बर को हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा की महिला मोर्चा की ऊधम सिंह नगर जिले की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल 30 दिसम्बर को हल्द्वानी में होने वाली विशाल जनसभा प्रदेश के साथ साथ कुमाऊं की सभी सीटों पर समीकरण भाजपा के पक्ष में कर देगी तो वहीं उन्होंने कहा कि इस समय विपक्षी पार्टियां बुरी तरह से बौखला गयीं हैं। प्रधानमंत्री हल्द्वानी भम्रण के दौरान हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एंव लोकापर्ण करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पार्टी को डूबता हुआ जहाज करार दिया।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।