कोरोना काल में काशीपुर में निःस्वार्थ सेवाभाव से कार्य करने वाली संस्था खालसा फाउंडेशन की टीम के द्वारा आज कोरोना काल मे अपनी जिंदगी की परवाह न कर समाज के गरीब और असहाय लोगों की मदद करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवी और काँग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल को कोरोना फाइटर के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान खालसा फाउंडेशन की टीम के द्वारा उनके रामनगर रोड स्थित कार्यालय पर जाकर किया गया। वहीं इस दौरान सम्मान प्राप्त करने पर संदीप सहगल ने खलासा फाउंडेशन की टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा से ही राजनीति से ऊपर उठकर समाज के लिए कुछ कर गुजरने की भावना के साथ निःस्वार्थ समाज सेवा करते आये हैं और आगे भी वह यह कार्य करते रहेंगे। इस दौरान विकास शर्मा ‘खुट्टू’, जगमोहन सिंह बंटी, सचिन नाड़िग समेत टीम के सदस्य मौजूद रहे।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा